फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Informing daughters about their rights and helplines

Siddharthnagar News: बेटियों को बताए अधिकार और हेल्पलाइन

Sun, 30 Aug 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Informing daughters about their rights and helplines
- ढेबरुआ, कठेला समयमाता और गोल्हौरा पुलिस ने गांव व स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को जिले के ढेबरुआ, कठेला समयमाता और गोल्हौरा थाना क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकार, सरकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने गांवों और विद्यालयों में जनचौपाल लगाकर महिला सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भरौली में मिशन शक्ति टीम ने बेटी-बहू सम्मेलन आयोजित किया। यहां महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 112, 1090, 181 और 1930 समेत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उधर, कठेला समयमाता थाना पुलिस ने सिद्धार्थ जूनियर हाईस्कूल, कठेला बाजार में करीब 90 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानूनों पर कार्यशाला आयोजित की। पुलिस अधिकारियों ने जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, फोरेंसिक साक्ष्य और महिला-बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी और जागरूकता पुस्तिकाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोल्हौरा थाना पुलिस ने एसएचओ संजय मिश्र के नेतृत्व में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाते हुए ग्राम रमवापुर कली में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed