{"_id":"6abaa620e7f79a35de0d89ce","slug":"siddharthnagar-news-information-provided-on-protection-against-cybercrime-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165468-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
Mon, 28 Sep 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम ने निजी स्कूल बिस्कोहर में छात्र-छात्राओं के साथ जनसंवाद और जागरूकता गोष्ठी की। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों और सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर ठगी के तरीकों से सावधान रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की हिदायत दी।
पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। विद्यालय के दो वाहनों की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाए गए। वाहन चालकों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
छात्राओं और विद्यार्थियों को किसी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने तथा सेल्फ डिफेंस के माध्यम से स्वयं की सुरक्षा करने के बारे में भी बताया गया। आवश्यक पुलिस सहायता के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में पुलिस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों व पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रधानाचार्य और शिक्षकगणों ने पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की अपेक्षा जताई। इस दौरान उपनिरीक्षक गणेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव और महिला आरक्षी रुचि मौजूद रहीं।