फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Information provided about the law; helpline numbers also shared

Siddharthnagar News: कानून के बारे में दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

Sun, 27 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Information provided about the law; helpline numbers also shared
मिशन शक्ति अभियान के तहत तरहर गांव में जागरूकता कार्यक्रम, पंपलेट बांटकर किया जागरूक
विज्ञापन

भनवापुर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को थाना त्रिलोकपुर की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम तरहर में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या साइबर ठगी की घटना होने पर चुप न रहें और तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। कार्यक्रम में महिला आरक्षी कंचन सिंह और महिला आरक्षी प्रीति ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed