{"_id":"6ac92b543d8f52b11502c060","slug":"siddharthnagar-news-information-on-welfare-schemes-provided-at-public-welfare-camp-school-bags-distributed-to-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166136-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनकल्याण शिविर में दी योजनाओं की जानकारी, बच्चों को बांटे स्कूल बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनकल्याण शिविर में दी योजनाओं की जानकारी, बच्चों को बांटे स्कूल बैग
Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत भनवापुर ब्लॉक परिसर में लगा शिविर
भनवापुर। विकास खंड भनवापुर परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। शिविर के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. विनोद मणि त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, रमेश गुप्ता, आबिद रिजवी, ब्रह्मदेव पांडेय, नवल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।