फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Information on foundational literacy and numeracy provided during training

Siddharthnagar News: प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता की दी गई जानकारी

Thu, 03 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Information on foundational literacy and numeracy provided during training
शोहरतगढ़। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरल तरीके से बच्चों को शिक्षा से दक्ष करने के लिए शिक्षकों को एफएनएल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर पांचवें बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक तेजेंद्र प्रताप चौधरी ने कहा कि बच्चों को भाषा और गणित में सरल विधि से शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षक निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कक्षाओं में कैचअप शिक्षण, टेन प्वाइंट टूल कीट और अभ्यास पुस्तिका पर नियमित अध्ययन करते रहें। बीईओ संजय कुमार ने कहा कि सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षामित्र प्रशिक्षण में भाग अवश्य लें। प्रशिक्षकों की ओर से दी जा रही बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता के विधि की जानकारी प्राप्त करें। शिक्षक व शिक्षामित्र विद्यालय में बच्चों को सरल विधि से शिक्षा का ज्ञान दें। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक व शिक्षामित्र विद्यालयों में उपस्थित होकर बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान भी बनाएं।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद प्रकाश, सत्येंद्र प्रताप, राॅबिन प्रवीण यादव, शिक्षक दधिचि कुमार, अब्दुल रहमान, पृथ्वीपाल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed