{"_id":"6aad8062225c30dcef013798","slug":"siddharthnagar-news-immersion-of-ganesh-idols-to-take-place-on-saturday-night-municipality-completes-preparations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164835-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शनिवार रात होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर पालिका ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शनिवार रात होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर पालिका ने पूरी की तैयारी
Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
- दोनों पुलों के बीच तैयार किए गए कृत्रिम पोखरे, नदी में की जा रही बैरिकेडिंग
बांसी। कस्बे में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन शनिवार रात किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दोनों पुलों के बीच नदी में बनाए गए कृत्रिम पोखरे में विसर्जन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नदी में बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की जा रही है।
कृत्रिम पोखरे तक मूर्तियों को ले जाने वाले रास्ते को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी रास्ते की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मौके पर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और कृत्रिम पोखरे तक पहुंचने वाले मार्ग को व्यवस्थित किया जा रहा है।