{"_id":"6ad6682046f66025340274d5","slug":"siddharthnagar-news-immersion-of-96-durga-idols-to-take-place-amid-security-arrangements-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166777-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुरक्षा के बीच होगा 96 दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुरक्षा के बीच होगा 96 दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन
Tue, 20 Oct 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
- छोटी-बड़ी मूर्तियों का मंगलवार और बुधवार को होगा विसर्जन, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क
चिल्हिया। शारदीय नवरात्र के समापन के साथ ही चिल्हिया थाना क्षेत्र में दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में स्थापित 96 छोटी-बड़ी मूर्तियों का विसर्जन मंगलवार और बुधवार को किया जाएगा। विजयादशमी पर करीब 50 मूर्तियों का विसर्जन होने की संभावना है, जबकि शेष मूर्तियां बुधवार को विसर्जित की जाएंगी।
इसे लेकर आयोजक मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस ने सभी समितियों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन करने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि मूर्तियों का विसर्जन गायघाट, परइया पुल, पल्टादेवी, बजहा ताल और डोईया नाला सहित विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। आयोजक समितियों को डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखने, अश्लील गाने नहीं बजाने और मूर्तियों को वाहनों पर अधिक ऊंचाई पर नहीं रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही नशे की हालत में विसर्जन जुलूस में शामिल नहीं होने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर रहेगी।