फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of Lekhpal going viral in Siddharthnagar in the name of filling consolidation form, suspended

UP: '50 रुपये नहीं 100-200 रुपये दीजिए, तभी काम होगा', सिद्धार्थनगर में लेखपाल निलंबित- घूस लेने का आरोप

Wed, 07 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:42 PM IST
सार

आरोप है कि लेखपाल द्वारा प्रति फाॅर्म 100 से 200 रुपये अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान किसी ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लेखपाल अनीता यादव काश्तकारों से कह रही है कि 50 रुपये नहीं 100-200 रुपये दीजिए, तभी काम होगा।

विज्ञापन
Video of Lekhpal going viral in Siddharthnagar in the name of filling consolidation form, suspended
शोहरतगढ़ में पैसा लेते महिला लेखपाल का वीडियो वायरल। स्रोत वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

विस्तार

तहसील क्षेत्र के नकाही के टोला नेवतला सरपतहा में चकबंदी फाॅर्म-45 भरने के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में चकबंदी लेखपाल अनीता यादव को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लेन-देन का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र ग्राम नकाही के टोला नेवतला सरपतहा में चकबंदी फाॅर्म-45 भरने के लिए कैंप लगाया गया था। जहां नकाही, नेवतला सरपतहा, बैजनथा गांव के टोला नइडहर के लोगों को फाॅर्म-45 भरवाया जा था।
विज्ञापन


इस दौरान लेखपाल द्वारा प्रति फाॅर्म 100 से 200 रुपये अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान किसी ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लेखपाल अनीता यादव काश्तकारों से कह रही है कि 50 रुपये नहीं 100-200 रुपये दीजिए, तभी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान डीएम ने तत्काल लिया। उन्होंने तत्काल चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिए कि वायरल वीडियो की जांच कर लेखपाल पर कार्रवाई करें। निर्देश के बाद हुई जांच में फाॅर्म के नाम अवैध रुपये वसूली की पुष्टि हुई। उसके बाद चकबंदी अधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने लेखपाल अनीता यादव को निलंबित कर उन्हें चकबंदी अधिकारी बांसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed