फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Hotelier attacked, car damaged

Siddharthnagar News: होटल व्यवसायी पर हमला, कार क्षतिग्रस्त

Sat, 30 Aug 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Hotelier attacked, car damaged
सीडीओ आवास के पास व्यापारी के साथ हुई  मारपीट। 
सिद्धार्थनगर। शहर के एक होटल व्यवसायी पर शुक्रवार देर शाम को हमला करने का मामला सामने आया है। इस वारदात में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में केस दर्जकर सदर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी होटल व्यवसायी शुभम श्रीवास्तव बच्चे के इलाज कराकर निजी क्लीनिक से लौट रहे थे। शहर के मुख्य मार्ग पर सीडीओ आवास के पास यह वारदात हुई।
विज्ञापन

शुभम श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह एक चिकित्सक के पास बेटे के इलाज के लिए गए थे, जहां उनके ड्राइवर ने गाड़ी बिजली निगम के ऑफिस में खड़ी कर दी। आरोप है कि एक व्यक्ति ड्राइवर के साथ झगड़ा करने लगा और गाली-गलौज भी की। कुछ लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसक बाद वह अपने परिवार और बच्चे को लेकर शहर की तरफ निकला। इस दौरान गाड़ी का पीछा करते हुए आरोपी पूजा फ्लैक्स के पास पहुंचे और गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए गाली-गलौज करने लगे। किसी तरह जान बचाकर भागे तो फिर पीछा कर सीडीओ आवास के बगले के पास ओवरटेक करते हुए गाड़ी आगे लगा कर रोक दी।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां चंदन और उसके साथी रमजान ने उसको ईंट-पत्थर से मारने-पीटने लगे। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारदात में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्जकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed