फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Handpump dispensing contaminated water; risk of disease rises

Siddharthnagar News: हैंडपंप उगल रहा दूषित पानी, बढ़ा बीमारी का खतरा

Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Handpump dispensing contaminated water; risk of disease rises
- बांसी नगर में लगे अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप खराब
विज्ञापन

बांसी। नगर क्षेत्र में लगे कई इंडिया मार्का हैंडपंप इन दिनों दूषित जल की आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। अधिकांश हैंडपंपों से पानी के साथ बालू निकल रहा है। कुछ देर तक बाल्टी या बर्तन में रखने पर पानी का रंग लाल हो जा रहा है।

नगर के बांसी-डुमरियागंज मुख्य मार्ग स्थित माधव वन विहार के पास लगे दो इंडिया मार्का हैंडपंपों की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन हैंडपंपों से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। यही समस्या नगर के अन्य मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे कई हैंडपंपों में भी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासी दिलीप, रामकुमार, रमेश चंद्र का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से संक्रामक और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नगर वासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों को पेयजल संकट के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सभी खराब हैंडपंपों की तत्काल जांच कराकर उनकी मरम्मत कराने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed