फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Grand Tricolor Yatra organized, chants of Bharat Mata echoed

Siddharthnagar News: निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 16 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Grand Tricolor Yatra organized, chants of Bharat Mata echoed
शहर के बांसी तिराहे पर तिरंगा यात्रा निकालते विधायक श्यामधनी राही।  - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। स्वतंत्रता दिवस पर बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता पूजा पाल सिंह के नेतृत्व में बांसी क्षेत्र के सुपा से नगवा बलुआ कोडरी चंदेगढि़या होते हुए दसिया, चेतिया, असोगवा, जिग्निहवा, रानीगंज, सोनखर होते हुए सुपा राजा में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान अभिषेक सिंह, संजय साहनी, विष्णु मिश्रा बहराइची गुप्ता, भवानी सिंह, सतीश शुक्ला, रामकेश गौड़, विक्रम शर्मा, सदाबृक्ष सहानी, अजय सहानी, श्यामनंदन अग्रहरि, पवन अग्रहरि, संतोष त्रिपाठी, संतराम प्रधान मौजूद रहे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित हिन्दू भवन से पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने डुमरियागंज नगर स्थित डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया और तिरंगा यात्रा डुमरियागंज, बैदोलागढ़, हल्लौर होते हुए बेवां चौराहा स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed