{"_id":"68a7741aaa55246dae087b58","slug":"siddharthnagar-news-good-governance-and-chauri-chaura-express-did-not-run-people-disappointed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143172-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं चली सुशासन व चौरी-चौरा एक्सप्रेस, लोगों ने में निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं चली सुशासन व चौरी-चौरा एक्सप्रेस, लोगों ने में निराशा
Fri, 22 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
- केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह ने आठ माह पहले की थी घोषणा
तुलसियापुर। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर गत वर्ष आठ दिसंबर को कोचिंग डिपो का लोकार्पण करने आए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह ने बढ़नी से सुशासन एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस व आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस के चलने का आश्वासन दिया था। आठ माह बीतने के बाद भी पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी ट्रेन की बढ़नी से चलने की घोषणा नहीं की है। इससे क्षेत्रीय लोगों में निराशा है। लोगाें का कहना है कि अगर ट्रेन का संचालन होता तो यात्रियों को काफी सहूलियत मिलती।
बढ़नी क्षेत्र के लोगों के मुताबिक प्रयागराज तक जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस का बढ़नी से संचालन पहले ही शुरू किया जाना चाहिए था, जिससे महाकुंभ में क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने में सुविधा होती। क्षेत्र के रामानंद चौहान, श्याम प्रकाश, प्रेमचंद, अमरनाथ मिश्र, अशोक पासवान, अजय वरुण के मुताबिक रेलवे को रेल राज्यमंत्री के वादे को पूरा करते हुए प्रयागराज के लिए ट्रेन बढ़नी से शुरू कर देना चाहिए। बीते वर्ष आठ दिसंबर को रेल राज्यमंत्री की ओर से इस ट्रेन के बढ़नी से चलने की घोषणा से महाकुंभ जाने वाले क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में हर्ष फैल गया था, लेकिन महाकुंभ के समाप्त हो जाने के बाद एक भी ट्रेन नहीं चलाई गई। इसके अलावा आसनसोल एक्सप्रेस व सुशासन एक्सप्रेस के भी न चलने से कोलकाता व दिल्ली जाने वाले लोगों को मायूसी ही हाथ लगी।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक अब तक इन तीनों ट्रेनों के न चलने से प्रयागराज जाने वाले युवाओं, संगम स्नान करने की इच्छा करने वाले श्रद्धालुओं और हाईकोर्ट में अपने मुकदमे की पैरवी करने वालों को के साथ स्लीपर कोच में बैठकर दिल्ली, मथुरा व ग्वालियर, झारखंड के देवघर में स्थित वैद्यनाथ धाम और कोलकाता तक जाने वाले लोगों में निराशा है। क्षेत्रीय लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम, सांसद व अन्य रेल अधिकारियों से चौरीचौरा एक्सप्रेस सहित सुशासन व आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस को भी बढ़नी से चलवाने की मांग की है।