{"_id":"6abe9d24cd8ec19be60a58e0","slug":"siddharthnagar-news-gold-worth-rs-25-crore-seized-from-a-woman-heading-to-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165609-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल जा रही महिला के पास ढाई करोड़ का सोना पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल जा रही महिला के पास ढाई करोड़ का सोना पकड़ा
Thu, 01 Oct 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत से नेपाल जा रही एक महिला के पास करीब एक किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। नेपाल के रूपनदेही जिले में सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 स्थित शांति गेट के पास बुधवार रात आर्म्ड पुलिस फोर्स की टीम ने महिला को हिरासत में लिया। बरामद सोने की कीमत 2 करोड़ 51 लाख 93 हजार 350 रुपये नेपाली बताई गई है।
आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स डंडा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट गोपीकृष्ण भट्टाराई के नेतृत्व में टीम ने काठमांडो महानगरपालिका-19 निवासी 46 वर्षीय इला पटेल को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास पीले रंग के पदार्थ से बने कई तरह के आभूषण मिले। प्रारंभिक जांच में पदार्थ सोना होने की आशंका जताई गई।
आर्म्ड पुलिस फोर्स के अनुसार सिद्धार्थनगर के एक सोना-चांदी कारोबारी से जांच कराने पर आभूषणों के सोने के होने की पुष्टि हुई। तौल में सोने की मात्रा करीब एक किलोग्राम पाई गई। इसके बाद बरामद सोने की कीमत 2 करोड़ 51 लाख 93 हजार 350 रुपये निर्धारित की गई।
विज्ञापन
आर्म्ड पुलिस फोर्स के संयुक्त प्रवक्ता डीएसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि महिला को बरामद सोने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रूपनदेही के भैरहवा कस्टम्स ऑफिस को सौंप दिया गया है। सीमा पार इतनी बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने के बाद कस्टम विभाग की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है।