{"_id":"6a9331336fcd3e0c80036961","slug":"siddharthnagar-news-gathering-to-be-held-in-hallaur-today-to-mark-milad-un-nabi-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163629-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिलादुन्नबी पर हल्लौर में आज सजेगी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिलादुन्नबी पर हल्लौर में आज सजेगी महफिल
Sun, 30 Aug 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में पेश होंगे कलाम व कसीदे, मेधावी छात्र भी होंगे सम्मानित
सिद्धार्थनगर। पवित्र माह में रबीउल अव्वल में पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार रात डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बे में भव्य जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम हुसैनी यूथ फाउंडेशन हल्लौर के तत्वावधान में इमामबाड़ा अबुतालिब में रात नौ बजे से शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार महफिल में देश के विभिन्न राज्यों से आए शायर, जाकिर और धर्मगुरु शिरकत करेंगे। वे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात, कलाम और कसीदे पेश करेंगे। धार्मिक तकरीरों के साथ महफिल देर रात तक चलेगी।
कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के तीन-तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजक साहिब हुसैन ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।