{"_id":"6a85ec3a5d2ced926c0cd46f","slug":"siddharthnagar-news-former-cm-felicitates-winners-of-taekwondo-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163122-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्व सीएम ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्व सीएम ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
- लखनऊ में जिले के तीनों खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सिद्धार्थनगर। थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने वाले जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों को मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के साथ उनके परिजन और खेल प्रेमियों में भी खुशी है।
हाल ही में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में समर वर्मा ने स्वर्ण पदक जबकि देवम पासवान और दिलीप कुमार पासवान ने रजत पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से सिद्धार्थनगर का गौरव बढ़ा है। खिलाड़ियों की सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए खेल प्रेमियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।