{"_id":"68cef196cbf7d0ab970a41fa","slug":"siddharthnagar-news-food-safety-team-raids-three-samples-sent-for-testing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145018-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, तीन नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, तीन नमूने जांच को भेजे
Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। नवरात्रि और दशहरा पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सीमा से सटे खुनुवां कस्बे में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने किशमिश, मूंगफली तेल और साबूदाना के पैकेट को सीज करते हुए तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
टीम ने खुनुवां बाजार से साबूदाना (250 ग्राम) के चार पैकेट, किशमिश एबीसी ब्रांड (250 ग्राम) के चार पैकेट और मूंगफली तेल वंशी ब्रांड (750 एमएल) की चार बोतलों की जांच की। प्रारंभिक जांच में ये मानक अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तीनों किस्म के खाद्य सामग्री का नमूना लेकर सील कर दिया। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव ने बताया कि नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव शामिल रहे।