फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fireworks shops will be set up outside the town, temporary license required

Siddharthnagar News: कस्बे के बाहर लगेंगी पटाखे की दुकानें, अस्थाई लाइसेंस जरूरी

Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fireworks shops will be set up outside the town, temporary license required
हल्लौर स्थित आम के बाग मे लगने लगी स्थाई पटाखा की लाईसेसी दुकाने। संवाद
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व दीपावली में पटाखों की बाजार के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इसमें पुराने स्थल पर ही दुकान लगेंगी। दुकान लगाने वालों को मानक का पालन करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए हर स्थल पर दुकानदार तो आग से बचाव का इंतजाम रखेंगे। साथ ही फायर बिग्रेड और बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे, जिससे आपात स्थिति में समय से काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

पटाखों की अस्थाई दुकान लगाने के लिए लाइसेंस के तहसीलों में आवेदन शुरु हो गए हैं। नौगढ़ और डुमरियागंज तहसील में अबतक 80 आवेदन पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही अवैध पटाखे की बरामदगी के बाद से टीम अलर्ट है। संदिग्ध स्थानों पर छापा मारने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। क्योंकि, यहां से तस्करी के इनपुट चुके हैं। इटवा, नौगढ़ और बांसी में स्थान और आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। वहीं, शोहरतगढ़ और इटवा में अभी आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरु हो पाई है। बीएसए ग्राउंड में ही लगेंगी दुकानें : दीपावली को देखते हुए जहां पर आस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। वहीं, पहले से जहां पर दुकान लगती थी, उस स्थल को प्रशासन ने देख लिया है। जिला मुख्यालय पर पूर्व की तरह से बीएसए ग्राउंड में ही दुकानें लगेंगी। इसमें सीमित समय के लिए दुकानें रहेंगी। एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि उसी पुरानी जगह पर दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दमकल सहित दुकानदार पर आग से बचाव के इंतजाम रखने होंगे। अबतक दुकान लगाने के लिए 48 आवेदन आ चुका है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर मानक पूरा करने वालों को तय समय के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। डुमरियागंज में 31 आवेदन : दीपावली पर पटाखा की अस्थाई दुकान, बिक्री के लिए डुमरियागंज तहसील कार्यालय में अभी तक 31 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनकी जांच और संबंधित थाने की पुलिस की आख्या रिपोर्ट के बाद शुक्रवार की शाम से अनुमति पत्र जारी किए जाएंगे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कुल पांच स्थाई पटाखा की दुकानों का लाइसेंस है।

धनतेरस से दीपावली यानि तीन दिन पटाखे की बिक्री हल्लौर नहर के पास, आम के बाग में आबादी से दूर खुले में दुकानें लगेंगी। दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र और सभी सुरक्षा उपाय मुकम्मल करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। दुकान ऐसे स्थान पर लग रही हैं जो आबादी दूर है। साथ ही दमकल की गाड़ी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed