{"_id":"6a7b5b6b72f8bef14807ca6d","slug":"siddharthnagar-news-fir-registered-against-two-youths-in-a-molestation-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162709-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छेड़खानी के मामले में दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छेड़खानी के मामले में दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने दूसरे गांव के दो युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।
युवती ने तहरीर में आरोप लगाया कि करीब 11.30 बजे दिन में गेहूं पिसवाने लोटन क्षेत्र के खीरीडीहा जा रही थी। गांव के पास पहुंचने वाली ही थी कि रास्ते में विपक्षी अमित और बलराम ने अचानक रास्ते में रोक लिया और पास में बनी झोपड़ी में खींचकर ले गए और छेड़खानी करने लगे। शोर सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों भाग गए। पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में एसओ हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।