फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Festive songs echoed during Kanha's Chhathiyar ceremony

Siddharthnagar News: कान्हा के छठियार पर गूंजते रहे मंगलगीत

Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Festive songs echoed during Kanha's Chhathiyar ceremony
शोहरतगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन बुधवार को नगर और आसपास के क्षेत्र में कान्हा का छठियार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए गए। सोंठ, गुड़, अजवाइन और मेवा से बने लड्डू का भोग लगाकर आरती की गई। महिलाओं ने मंगलगीत और भजन-कीर्तन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर, कारण माता राधाकृष्ण मंदिर, शिव बाबा मंदिर और डोई राधाकृष्ण मंदिर में छठियार के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारी सत्यप्रकाश शुक्ला, टिल्लू शर्मा और बालकदास ने विधि-विधान से कान्हा का पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर शृंगार किया गया और सोंठ, गुड़ व मेवा से तैयार लड्डू का भोग लगाया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिरों में महिलाओं ने मंगलगीत और भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में शैल वर्मा, कुमुद सोनी, निर्मला तिवारी, प्रियंका शर्मा, निकिता मित्तल, नीता, गीता, छाया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed