{"_id":"693869b75734b9315f03d394","slug":"siddharthnagar-news-fertilizer-shortage-continues-scramble-for-every-sack-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149540-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद की किल्लत जारी, एक- एक बोरी के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद की किल्लत जारी, एक- एक बोरी के लिए मारामारी
Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति संतोरा पर यूरिया के लिए किसान मशक्कत करने का विवश
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ ब्लाॅक के साधन सहकारी समिति संतोरा पर यूरिया होने के बाद भी किसानों को समय से नहीं मिल रहा है। इससे यहां के लोगों को मंगलवार को बिन खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। किसान सुबह से ही लाइन लगा रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें एक- एक बोरी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
साधन सहकारी समिति संतोरा पर यूरिया होने के बाद भी यहां के लोगों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसान अपने खेत की सिंचाई करने के बाद समय से यूरिया नहीं डाल पाए रहे हैं। किसान विजय, शिवम, राजेश, प्रेमसागर, मेजर सिंह चौहान, सुरेश, लीलावती, कंचन, सहतराम, चिनक, रजे, सुकई, सोमई, बदलू आदि लोगों ने बताया कि हम लोग एक सप्ताह से समिति का चक्कर काट रहे हैं पर हम लोगों को खाद नहीं मिल रहा है। सुबह से हम लोग समिति पर लाइन लगाकर खड़े होकर समिति के खुलने का इंतजार कर रहे थे पर समिति ही नहीं खुला, जिससे हम लोगों को बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। इधर खेत की सिंचाई होने के बाद समय से यूरिया खेत में नहीं डाल पा रहे हैं।