फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Female students should pursue education fearlessly; the police are committed to ensuring their safety

Siddharthnagar News: निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करें छात्राएं, सुरक्षा को लेकर पुलिस है तत्पर

Thu, 27 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Female students should pursue education fearlessly; the police are committed to ensuring their safety
डुमरियागंज क्षेत्र के बढनी‌ कोल्डस्टोरेज स्थित डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कालेज में
- मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बढ़नी स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करें। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवतियों और नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के लिए भी जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक बनाना है। इसके माध्यम से छात्राओं को सरकारी सहायता सेवाओं और सुरक्षा तंत्र तक आसान पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हेल्पलाइन सेवाओं और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर महिला कांस्टेबल रेनू, कांस्टेबल आशीष राजवंशी, कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मनु कुमार साह, प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक, उपप्रधानाचार्य शहजाद आलम, फरियाद अहमद, शिवांगी वरुण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed