फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Female students informed about laws regarding women's safety

Siddharthnagar News: छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून की दी जानकारी

Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Female students informed about laws regarding women's safety
- मोतीगंज के सरस्वती विद्या मंदिर में महिला सशक्तीकरण को लेकर आयोजित हुई चौपाल
विज्ञापन

डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा कानून, उनके अधिकार और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में आयोजित चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य और महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र महिलाओं और बालिकाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
- महिला कांस्टेबल रेनू ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानून और उनके अधिकारों के बारे में बताया। किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय परिवार, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें।

चौपाल में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, महिला हेड कांस्टेबल छाया देवी, महिला कांस्टेबल रेनू, कांस्टेबल मनु कुमार साह और हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed