{"_id":"69614558b27a5a3822069e65","slug":"siddharthnagar-news-farmers-crops-submerged-in-minor-water-anger-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151394-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माइनर के पानी से डूबी किसानों की फसल, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माइनर के पानी से डूबी किसानों की फसल, आक्रोश
Sat, 10 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी के ग्राम पंचायत औरहवा से गुजरी राप्ती माइनर नहर के पास नारे बाजी करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। बढ़नी के ग्राम पंचायत औरहवा से गुजरी राप्ती माइनर नहर के पानी से किसानों के कई एकड़ फसल डूब जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने फसल सुरक्षा की गुहार लगाई है। बढ़नी के निकट राप्ती मुख्य नहर से निकली माइनर नहर से किसान गेहूं की सिंचाई चल रही है। नहर पानी औरहवा गांव के पास पहुंचते ही नहर का काफी पानी नहर के साइफन से खेतों में फैल जा रहा है। किसान अपने खून-पसीने की कमाई से खेतों में अच्छी फसल उपज के लिए अच्छे किस्म के बीच उर्वरक आदि खर्च करता है, लेकिन नहर विभाग की लापरवाही से पानी उनके लिए काफी मुसीबत बन गया है। गांव के किसान जगदीश प्रसाद पांडेय, पशुपतिनाथ, अशोक, अंतराम, राम भारत, बबलू यादव, गीता आदि ने बताया कि नहर का साइफन काफी नीचे है। नहर में पानी आने पर ज्यादा पानी अनावश्यक रूप से खेतों में पसर जाता है।
गांव के पास कुछ जगहों से नहर बांध से पानी रिसाव हो रहा है। नहर का पानी औरहवा गांव से मुहाने तक पहुंचकर फैल रहा है। गेहूं फसल पानी से डूब जाने से फसल की भारी क्षति हो रही है। समस्या की जानकारी किसानों ने नहर विभाग को दी गई है। फसल क्षति को लेकर किसान आक्रोशित हैं। नहर विभाग से लोगों ने साइफन को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव के पास कुछ जगहों से नहर बांध से पानी रिसाव हो रहा है। नहर का पानी औरहवा गांव से मुहाने तक पहुंचकर फैल रहा है। गेहूं फसल पानी से डूब जाने से फसल की भारी क्षति हो रही है। समस्या की जानकारी किसानों ने नहर विभाग को दी गई है। फसल क्षति को लेकर किसान आक्रोशित हैं। नहर विभाग से लोगों ने साइफन को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन