{"_id":"6942f09c0342efeea309507f","slug":"siddharthnagar-news-farmers-are-angry-due-to-the-arbitrariness-of-the-secretary-in-urea-distribution-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-150079-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूरिया वितरण में सचिव की मनमानी से किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूरिया वितरण में सचिव की मनमानी से किसानों में आक्रोश
Wed, 17 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। समितियों पर यूरिया वितरण में सचिव की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। किसान समिति का चक्कर काट रहे हैं इसके बावजूद यूरिया नहीं मिल पा रहा है।
बुधवार को साधन सहकारी समिति धनौरा मुस्तहकम में यूरिया वितरण हो रहा था।
टोकन पाने वाले किसानों में एक उम्मीद जगी कि यूरिया मिल जाएगा, मगर दर्जनों किसानों के उम्मीद पर पानी तब फिर गया जब पहले टोकन पाने वालों के बजाय तीन दिन पूर्व टोकन पाने वाले चहेतों को यूरिया दे दिया गया।
किसानों ने इसका विरोध किया तो सचिव अपने चहेतों को यूरिया वितरण करने के बाद लगभग 150 बोरी यूरिया वितरित नहीं किया गया। समिति बंद करके सचिव चले गए।
यूरिया की आस में दिनभर बैठे रहे दर्जनों किसान मायूस होकर वापस लौट गए। सचिव की मनमानी से क्षेत्र के किसानों में काफी रोष है।
ग्राम धनौरा मुस्तहकम निवासी भीखूराम, मासूम, घुरसेइत, राम सहाय, राजमन,छेदी, रामकिशोर यादव सहित दर्जनों किसानों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिन पहले जिन किसानों को टोकन दिया गया था, अभी तक उन किसानों को यूरिया नहीं दिया गया जबकि तीन बाद टोकन पाने वालों में यूरिया बांट दिया गया। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो वह समिति बंद करके चले गए।
विज्ञापन
इस संबंध में एआर सहकारी समिति पीबी गौतम ने कहा कि पता करते हैं। अगर सचिव ने ऐसी हरकत की है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।