फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Faith remained unshaken even in the rain; devotees partook of Kanha's prasad

Siddharthnagar News: बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, भक्तों ने ग्रहण किया कान्हा का प्रसाद

Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Faith remained unshaken even in the rain; devotees partook of Kanha's prasad
- रस्तोगी शिव मंदिर, काली माता मंदिर और गोजर बाबा मंदिर में हुआ हवन-पूजन
विज्ञापन

- भंडारा शुरू होते ही झमाझम बारिश, भीगते हुए भी प्रसाद लेने पहुंचे श्रद्धालु
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कस्बे के विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को भंडारा शुरू होते ही तेज बारिश शुरू हो गई लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर मौसम का असर नहीं पड़ा। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोगों ने कतार में लगकर कान्हा का महाप्रसाद ग्रहण किया।
चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर में आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से भंडारा कराया गया। सुजीत कौशल और रोहित कसौधन ने सहयोगियों के साथ श्रद्धालुओं को चावल, छोला और हलवे का प्रसाद वितरित किया। उत्तर यादव डीह स्थित काली माता मंदिर में यादव संघ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से छठी का आयोजन हुआ। दोपहर साढ़े तीन बजे आचार्य पंडित वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया।
विज्ञापन

पांडेय मोहल्ला स्थित गोजर बाबा शिव मंदिर में यूथ ब्रिगेड ऑफ इंडियन कमेटी और पुराना बैंक रोड स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर में बाल कृष्ण मंडल की ओर से श्रीकृष्ण छठी महोत्सव मनाया गया। दोनों स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जय विजय गुप्ता, राजाबाबू कौशल, राजेश कौशल, राधेश्याम यादव, किशन रावत, हनुमान यादव, बब्बू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

----------------
भंडारा शुरू होते ही बरसे बदरा
- काली माता मंदिर उत्तर यादव डीह में हवन-पूजन पूरा होने के बाद शाम करीब चार बजे विभिन्न मंदिरों में भंडारा शुरू हुआ। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज बारिश होने लगी। कुछ देर में मंदिर परिसर और आसपास की सड़कें बारिश से भीग गईं। इसके बावजूद श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए डटे रहे। आयोजकों ने बारिश के बीच भी प्रसाद वितरण जारी रखा। लोगों ने भीगते हुए प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed