{"_id":"697a518bd4ba5819190f434c","slug":"siddharthnagar-news-explains-the-significance-of-visit-to-karbala-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152513-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कर्बला की जियारत की अहमियत बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कर्बला की जियारत की अहमियत बताई
Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। कर्बला जियारत के लिए गए जायरीनों का काफिला (जत्था) सकुशल बुधवार को हल्लौर लौट आया। इसको लेकर इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में मरसिया- मजलिस आयोजित की गई। मरसिया मजलिस में मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने कर्बला की जियारत की अहमियत (महत्व) पर विस्तार से रोशनी डाली।
जायरीनों से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बताए गए नेकी, भलाई और हक, सच्चाई, इंसाफ के रास्ते पर चलने की अपील की। इसके बाद जायरीनों से लोगों ने गले मिलकर खैरमकदम किया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर से लगभग एक पखवारा पहले जायरीनों का काफिला कर्बला, नजफ, इराक आदि धार्मिक स्थलों की जियारत कर लाैटा था।