फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Everyone is suffering from the humid heat, the sun scorched them

Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल, धूप ने झुलसाया

Fri, 05 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Everyone is suffering from the humid heat, the sun scorched them
- अधिकतम तापमान 33 और 27 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बढ़ती गर्मी और उमस से सितंबर में भी राहत नहीं मिल रही है। बादलों की आवाजाही के बीच झुलसाने वाली धूप से सभी परेशान हैं। मौसम के इस तेवर से लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में गर्मी और उमस का सितम बढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही उमस काफी अधिक थी। आसमान साफ होने से सूरज की तपिश भी रही। दिन चढ़ने के साथ उमसभरी गर्मी का प्रकोप बढ़ता चला गया। लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। थोड़ी-थोड़ी देर में ही गला सूख रहा था। ऐसे में शीतल पेय जैसे गन्ने का रस, शिकंजी, जलजीरा आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही। धूप से बचने के लिए छाते का भी सहारा लिया गया और काफी लोग सिर पर में टोपी-सूती कपड़ा आदि रखकर बाहर निकले।
विज्ञापन

कूलर-पंखों की भी हवा गर्म लग रही है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। फसल में सिंचाई का खर्च बढ़ रहा हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल में पानी की आवश्यकता है। ट्यूबवेल से सिंचाई बारिश के मुकाबले कम कारगर होती है। बारिश होने पर नमी बढ़ जाती है, जो लाभदायक है। अगर आगे भी बारिश नहीं होती है या कम होती है तो फसल की बढ़वार प्रभावित होगी और बालियों में दाने कुछ कम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी बारिश होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

--------
बढ़ रहे बुखार के मरीज
चिकित्सक डाॅ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चिपचिपाहट वाली गर्मी है। पसीना आने के दौरान एकदम से एसी वाले कमरे में न जाएं और न ही कूलर के आगे खड़े हों। ऐसे में सर्द-गर्म हो सकता है। बर्फ वाले पेय पदार्थों का सेवन भी न करें। ताजे पानी में ही शिकंजी आदि बनाकर पीएं। खुले में बिकने वाले पेय पदार्थों से बचें। घर में ही पुदीने-धनिये की चटनी बनाकर भोजन के साथ लें। चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed