Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Enactment of the severing of Surpanakhas nose and the abduction of Sita during the Ramlila

Siddharthnagar News: रामलीला में सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण का मंचन

Wed, 04 Nov 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Enactment of the severing of Surpanakhas nose and the abduction of Sita during the Ramlila
- बढ़नी चाफा के छठे दिन कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से बांधा समां
विज्ञापन


डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आदर्श श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला की छठवीं रात जयंंत उद्धार, सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से रामकथा के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि वन में विचरण करते समय सूर्पणखा की नजर भगवान श्रीराम पर पड़ती है। वह उनसे विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम के समझाने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है, लेकिन उनके इनकार करने पर क्रोधित होकर माता सीता पर झपट पड़ती है। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। अपमानित सूर्पणखा अपने भाई रावण के पास पहुंचकर उसे सीता के रूप का वर्णन करती है और बदला लेने के लिए उकसाती है।
विज्ञापन

इसके बाद रावण मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर पंचवटी भेजता है। स्वर्ण मृग को देखकर माता सीता श्रीराम से उसे लाने का आग्रह करती हैं। श्रीराम उसके पीछे वन में चले जाते हैं। इसी बीच लक्ष्मण के भी कुटिया से दूर जाने पर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचता है और भिक्षा मांगने के बहाने माता सीता का हरण कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, तिलकराम कसौधन, ध्रुवराज वर्मा, कपिल देव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed