{"_id":"6924a39c0ed57959130c4ab4","slug":"siddharthnagar-news-employees-trained-for-operation-of-e-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148702-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-ऑफिस के संचालन के लिए प्रतिशिक्षित किए गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-ऑफिस के संचालन के लिए प्रतिशिक्षित किए गए कर्मचारी
Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों, शाखाओं में ई-ऑफिस का कार्य देखने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी ई-ऑफिस के संचालन के संबंध में गोष्ठी की गई। कर्मचारियों को बताया गया कि ई-ऑफिस एक डिजिटल कार्यप्रणाली है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कागजी कार्रवाई को कम करना, प्रक्रियाओं को कुशल बनाना और शासन को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाना है। यह एक एकीकृत फाइल और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है जो अधिकारी, कर्मचारी को डिजिटल रूप से फाइलें बनाने, प्रबंधित करने, अनुमोदन करने और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के साथ पत्र भेजने की अनुमति देती है। इसके अलावा अन्य जानकारी दी। इस दौरान हर शाखा के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।