{"_id":"695416cb522040af9807a34d","slug":"siddharthnagar-news-emphasis-should-be-laid-on-ensuring-better-results-in-examinations-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150777-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दें
Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को बीडीओ अमित सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग की ओर से तय पैरामीटरों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें और बेहतर कार्य करने पर जोर दिया गया। आकांक्षी ब्लॉक के शोधार्थी दुर्गेश कुमार गुप्ता ने आकांक्षी ब्लॉक से संबंधित 50 इंडिकेटर्स की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बीडीओ ने सभी विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक सुधारों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि टीकाकरण सत्रों का आयोजन अनिवार्य रूप से सरकारी भवनों और पंचायत भवनों में किया जाए। साथ ही जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विद्यालयों में उपस्थिति नियमित नहीं पाई गई है, उनके विरुद्ध सीडीपीओ को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके अलावा गंभीर कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों की स्थिति में शीघ्र सुधार लाने के भी चर्चा हुई। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान आगामी बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
खंड विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराया जाए ताकि अधिक से अधिक छात्र 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सकें। अन्य विभागों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह, बीपीएम अमर नाथ गुप्ता, सीडीपीओ मनोज कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी करुणाकांत, एडीओ अमिताभ राय, विनोद कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।