फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Emphasis on making children proficient in language and mathematics through FLN training

Siddharthnagar News: एफएलएन प्रशिक्षण से बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर

Wed, 29 Jul 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Emphasis on making children proficient in language and mathematics through FLN training
डुमरियागंज में पहले बैच का एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन

भवानीगंज/भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भनवापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान का लक्ष्य बच्चों में कक्षा के अनुसार सीखने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है। एआरपी प्रशिक्षक सत्य प्रकाश यादव, मृत्युंजय सिंह, प्रदीप राय, केके मिश्र और मनोज द्विवेदी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के साथ भाषा और संख्या ज्ञान की मजबूत नींव तैयार करना है ताकि वे आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक मनोज द्विवेदी ने कहा कि प्रशिक्षण एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों और बुनियादी भाषा व संख्या ज्ञान पर आधारित है। इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता का आंकलन और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में दो बैचों में 50-50 शिक्षकों को फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर नवरत्न वरुण, रमेश चंद्र शुक्ला, मोहम्मद साजिद, सीमा त्रिपाठी, राजीव कुमार, श्रीराम, अरुण कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed