{"_id":"6ab16e90faa595a1710d2354","slug":"siddharthnagar-news-electricity-pole-in-the-middle-of-the-road-accidents-occurring-frequently-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165041-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीच सड़क में बिजली पोल, आए दिन हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीच सड़क में बिजली पोल, आए दिन हो रहे हादसे
Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के तुलसियापुर से कठेला तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर सड़क के बीच बिजली खंभों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों को चोट भी लगती है। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली के पोलों को सड़कों से हटवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, तुलसियापुर से कठेला तक जाने वाली सड़क लगभग लगभग चार वर्ष पहले बनी है। इस मार्ग पर झुंगहवां व मटियार में सड़क में ही बिजली के खंभे लगे हैं। झुंगहवां में तो दो-तीन पोल सड़क के बीच में हैं और मटियार में सड़क से सटकर लगे हैं। आए-दिन अनजान बाइक चालक तेज गति के कारण खंभों में भिड़कर चोटिल हो जा रहे हैं। एक-दो घायल बाइक चालकों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र के बीडीसी इमरान खान, अमरनाथ भारती, मो.सफात, अकबर अली, अमलेश चौधरी, राकेश राजभर, अशोक पासवान, कोदई साहनी आदि ने झुंगहवां व मटियार में सड़क के बीचो-बीच व किनारे लगे खंभों को हटाने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के एई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जब तक पोल हट नहीं रहे हैं तब तक उस पर कुछ ऐसे संकेतक लगवाए जाएंगे जो रात में चमकें और वाहन चालकों को दिखाई दें।