फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Elderly man beaten to death for protesting against garbage dumping

Siddharthnagar News: कूड़ा फेंकने के विरोध पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Thu, 31 Jul 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Elderly man beaten to death for protesting against garbage dumping
औराताल। डुमरियागंज क्षेत्र के चकमझारी गांव में बृहस्पतिवार को सुबह कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग जीत बहादुर उपाध्याय (86) को पीट दिया। इस वारदात में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ डुमरियागंज और फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों रामलला और उसके पुत्र शुभम को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता जीत बहादुर उपाध्याय (86) बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी की ओर से कूड़ा डाले जाने के मामले की शिकायत करने गांव के ही रामलाल उपाध्याय के घर गए। वह कूड़ा फेंकने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वार्ता चल रही थी कि दूसरे पक्ष रामलला और उनके पुत्र शुभम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन लोगों पिता को पीटना शुरु कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। चीख सुनकर जबतक लोग पहुंचे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही मृतक का दूसरा घर है। जहां उसके अन्य परिजन रहते थे, जब तक वे लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव व सीओ बृजेश वर्मा ने मृतक के घर वालों से वारदात की जानकारी ली। फाॅरेंसिक टीम ने भी शव का बारीकी से निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफी की और कुछ साक्ष्य एकत्रित किए।

मृतक के पुत्र ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पर हत्या का केस दर्ज करके पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जहां कूड़ा गिराने की बात कही जा रही है वह डीह की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed