Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Elder sister trapped in love affair to show off her earnings, younger sister lost her life in family dispute

Siddharthnagar News: कमाई के दिखावे में प्रेमजाल में फंसी बड़ी बहन, पारिवारिक विवाद में छोटी बहन की गई जान

Sat, 31 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Elder sister trapped in love affair to show off her earnings, younger sister lost her life in family dispute
- प्रेम प्रसंग को लेकर घर में हुआ था विवाद, बहन और उसके प्रेमी से कहासुनी के बाद किशोरी ने खाया था जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम, आरोपी भाग निकला, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
पथरा। सऊदी अरब में नौकरी और अच्छी कमाई का दिखावा कर गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसाने के आरोपी युवक के प्रेम प्रसंग ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बड़ी बहन के प्रेम संबंध और शादी की जिद को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच छोटी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

परिजन और गांव के लोगों के मुताबिक, बड़ी बेटी का गांव के ही एक युवक से करीब चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था और कुछ समय पहले गांव लौटा था। आरोप है कि युवक ने अपनी कमाई और रहन-सहन का दिखावा कर युवती को प्रभावित किया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की जानकारी परिजन को हुई तो उन्होंने बेटी को समझाया। युवक के परिवार वालों से भी शिकायत की लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच परिजन ने बड़ी बेटी की शादी बस्ती जिले के एक गांव में तय कर दी। परिवार को उम्मीद थी कि शादी तय होने के बाद युवती प्रेम प्रसंग से दूरी बना लेगी। 28 अक्तूबर को शादी की जानकारी मिलने पर युवती ने अपने प्रेमी को बताया तो दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। इस बात को लेकर घर में तनाव बढ़ गया।
आरोप है कि बड़ी बहन के प्रेम प्रसंग और शादी की जिद को लेकर छोटी बहन ने विरोध किया। इसी दौरान बहन और उसके प्रेमी से उसकी कहासुनी हो गई। परिवार में बढ़ते विवाद से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मां और बहनें बिलख पड़ीं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पिता गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में चार बेटियां और आठ साल का एक बेटा है। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब पिता को अन्य बेटियों के भविष्य की चिंता सता रही है।

मां की तहरीर पर बहन और प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने बड़ी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी युवक भाग गया। उसके मुंबई या फिर सऊदी अरब भागने की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


थानाध्यक्ष पथरा बाजार जनार्दन प्रसाद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed