{"_id":"6afb3ec8e1cf69cb800675a6","slug":"siddharthnagar-news-spent-the-entire-night-at-the-riverbank-engaged-in-devotional-singing-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-168234-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घाट पर ही भजन-कीर्तन कर बिताई पूरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घाट पर ही भजन-कीर्तन कर बिताई पूरी रात
Mon, 16 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बांसी। छठ महापर्व पर राप्ती नदी तट पर आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सैकड़ों व्रती महिलाएं घर लौटने के बजाय घाट पर ही रुक गईं। किसी ने छठी मैया के गीत गाकर तो किसी ने भजन-कीर्तन कर पूरी रात बिताई। सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं अपने घरों को रवाना हुईं।
कोई 15 तो कोई 16 किलोमीटर की दूरी तय कर छठी मैया की आराधना करने राप्ती नदी तट पहुंचा था। खोरिया रघुबीर सिंह गांव से करीब 16 किलोमीटर की दूरी तय कर आईं गुड़िया शर्मा ने बताया कि वह तीन वर्षों से राप्ती नदी तट पर छठ पूजा करने आ रही हैं। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही रुक जाती हैं। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर लौटती हैं। उनके परिवार में छह वर्षों से छठ पर्व मनाया जा रहा है। इस बार भी पूरा परिवार पूजा में शामिल होने पहुंचा था।
वहीं, गोल्हौरा से करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचीं कुशलावती ने बताया कि वह पांच वर्षों से पूरे परिवार के साथ राप्ती नदी तट पर छठ पूजा करने आती हैं। शाम को अर्घ्य देने के बाद रात घाट पर ही बिताती हैं। छठी मैया के गीत और भजन गाते हुए रात कब बीत जाती है, पता ही नहीं चलता। सुबह अर्घ्य देने के बाद परिवार के साथ घर लौट जाती हैं।
विज्ञापन
रैन बसेरे और बिस्तर की भी रही व्यवस्था
घाट पर रात बिताने वाली व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से रैन बसेरे और बिस्तर की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी वेदी के पास बैठकर रातभर छठी मैया की आराधना करती रहीं।