फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Eight players selected for the state-level judo competition

Siddharthnagar News: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन

Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Eight players selected for the state-level judo competition
- सहारनपुर में नौ से 12 सितंबर तक होगी माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयी प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए सिद्धार्थनगर के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता नौ से 12 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होगी, जिसमें जिले के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में श्रीशांत रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के अब्दुल अकील, अनुभव कुमार और अरुण कुमार निषाद, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के दिवाकर और सोनाली, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया के सरवर अली तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की अंकिता शामिल हैं।
विज्ञापन

चयन प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधानाचार्य आशीष कुमार श्रीवास्तव (जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नौगढ़) और काजी मोहम्मद तारीख (मुस्लिम इंटर कॉलेज, महदेइया) ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दौलत बाबू गुप्ता, सौरव पाल, मोहम्मद रिजवान, रुद्र नारायण, ओंकारनाथ पांडे, महेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षक व खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed