फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Eight players selected for Kabaddi competition

Siddharthnagar News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का हुआ चयन

Tue, 09 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Eight players selected for Kabaddi competition
- मंगलवार को बैडमिंटन और बास्केटाबॉल प्रतियोगिता का होगा ट्रायल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इसमें हरिद्वार, कृष्णा कुमार जायसवाल, लकी, संगम शर्मा, प्रिंस राय, मनीश, विनीत मिश्रा व विशाल चौधरी को खिलाड़ी व आदर्श को टीम मैनेजर के रूप में शामिल किए गए हैं।
सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को किया गया। इसमें प्रतियोगिता के साथ ही अन्य प्रशिक्षण भी दिए गए। आखिर में सभी नियमों को बाखूबी निभाने वाले आठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम के लिए किया गया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि अन्य मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का चयन ट्रायल मंगलवार से शनिवार तक करवाया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। आगे बालक-बालिका का बैडमिंटन, सब जूनियर बालक का बास्केटबॉल, जूनियर बालिका का फुटबॉल व पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला हाॅकी, पुरुष कुश्ती, बाॅक्सिंग पुरुष और प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के चयन-ट्रायल संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed