{"_id":"6ada4bfe39fec086d20ad4c1","slug":"siddharthnagar-news-draft-list-of-polling-stations-published-suggestions-can-be-submitted-until-october-26-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166904-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मतदेय स्थलों की सूची का आलेख प्रकाशित, 26 अक्तूबर तक दे सकेंगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मतदेय स्थलों की सूची का आलेख प्रकाशित, 26 अक्तूबर तक दे सकेंगे सुझाव
Thu, 22 Oct 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर की पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध
- मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद शिकायतों के निस्तारण पर सूची होगी अंतिम
सिद्धार्थनगर। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की सूची का आलेख प्रकाशन 19 अक्तूबर को करा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि सूची संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में सभी कार्य दिवसों पर निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
जिले के शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (अजा), बांसी, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। 26 अक्तूबर को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्राप्त सुझावों और शिकायतों के निस्तारण के बाद मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।