{"_id":"69726b8b0167fcc85a046f45","slug":"siddharthnagar-news-donation-box-break-thieves-blow-away-lakhs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152212-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दान पेटी तोड़ चोरों ने लाखों उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दान पेटी तोड़ चोरों ने लाखों उड़ाए
Thu, 22 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वटवासिनी गालापुर मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। बुधवार रात हुई इस वारदात में लाखों रुपये चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि दानपेटी करीब एक साल से नहीं खोली गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें फोरेंसिक और सर्विलांस टीमें भी शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गालापुर स्थित वटवासिनी मंदिर जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी ख्याति प्राप्त है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में स्थापित मुख्य दानपेटी आकार में बड़ी है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष से दानपेटी नहीं खोली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसमें जमा राशि लाखों में हो सकती है। बुधवार रात किसी समय चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और ताले लगी दानपेटी की कुंडी तोड़कर नकदी लेकर चंपत हो गए।