{"_id":"6908e53c86c7a2d9da0b8be4","slug":"siddharthnagar-news-dm-grants-suspension-to-three-including-two-absent-education-workers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147542-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम ने अनुपस्थित दो शिक्षामित्र समेत तीन का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम ने अनुपस्थित दो शिक्षामित्र समेत तीन का रोका मानदेय
Mon, 03 Nov 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को बर्डपुर विकास खंड के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर को देखा, विद्यालय में कार्यरत 17 शिक्षकों में शिक्षामित्र अनिल कुमार यादव व प्रमिला श्रीवास्तव एवं अनुदेशक संजय कुमार अनुपस्थित पाए गए। बीएसए को उक्त शिक्षकों का एक दिन का मानदेय रोकने और विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास को भी देखा।
एलईडी चालू हालत में मिली। बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे बिना ड्रेस में मिले। इस पर उन्होंने सभी बच्चों को निर्धारित ड्रेस में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए भी जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
मिड-डे मील मेन्यू के अनुसार बनाने और विद्यालय में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड-डे-मील रजिस्टर आदि को समय से भरने का निर्देश दिया।