फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Divyansh will represent the secondary under-14 cricket team

Siddharthnagar News: माध्यमिक अंडर-14 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे दिव्यांश

Tue, 30 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Divyansh will represent the secondary under-14 cricket team
खिलाड़ी................दिव्यांश उपाध्याय।
सिद्धार्थनगर। मेहनत और लगन से सफलता पाई जा सकती है, इसका उदाहरण हैं दिव्यांश। मैदान पर अपनी प्रतिभा से उन्होंने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। वह मात्र दो ही वर्ष के प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के जिला और मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुए हैं। वह कप्तान तौर पर मंडल के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर में राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता नौ से 13 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। बीते शनिवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता में दिव्यांश ने सभी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। इससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन करने के साथ ही टीम का कप्तान भी बनाया गया।
विज्ञापन

दिव्यांश उपाध्याय पुत्र शशिकांत उपाध्याय ग्राम परसिया के रहने वाले हैं। वह आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, उनकी उम्र मात्र 12 वर्ष हैं। यह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद दिव्यांश ने हार नहीं मानी और लगातार अभ्यास कर अपनी पहचान बनाई। अब वे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चयन से घर-परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षकों का कहना है कि दिव्यांश में खेल के प्रति जुनून और अनुशासन दोनों हैं। यही उसे आगे बड़ी सफलता दिलाएंगे। इससे पूर्व जून में लखनऊ में आयोजित अंडर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट के चार मैच में 130 रन बनाए थे।

वहीं विकेट कीपिंग में पांच कैच लेते हुए तीन स्टंपिंग भी की थी जबकि घरेलू मैच में अक्सर बेहतर प्रदर्शन करते रहते हैं।
पहली बार माध्यमिक स्कूली क्रिकेट में प्रतिभा करते हुए जिला व मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहली बार राज्य के लिए इनका चयन हुआ है। प्रतिभा को देखते हुए चयन समिति ने बस्ती मंडल का अंडर-14 का कप्तान नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed