{"_id":"68a4bd776f5f1caa2d07c9da","slug":"siddharthnagar-news-dissatisfaction-expressed-over-lack-of-improvement-in-ranking-on-cm-dashboard-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-143086-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार न होने पर जताई नाराजगी
Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. राजागणपति आर।
सिद्धार्थनगर। डीएम डा. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने जिन विभागों की रैंकिंग में प्रगति कम पाई, उनपर नाराजगी व्यक्त करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के साथ ही अधिकारियों को सीएम डैश बोर्ड पर अधिकारी स्वयं फीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया।
कार्य में प्रगति लाकर जनपद को प्रथम श्रेणी में लाएं। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को चेतावनी दी कि जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराएं। इसके साथ ही पाइप डालने के लिए जो सड़क खोदी गई है, उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबंधन व अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी पंचायत भवन, ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण हो रहा है, उसे मानक अनुसार गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा कराएं। इसके साथ ही टाइल्स, फर्नीचर व अन्य सभी कार्य कराना सुनिश्चित करें। शासन की ओर से निर्धारित समय पर खराब ट्रांसफाॅर्मर बदलवाना सुनिश्चित करें। कोई भी ट्रांसफाॅर्मर खुले में न रहे जाली लगाने के निर्देश दिए।