{"_id":"6aad7e742e6a45c44000d067","slug":"siddharthnagar-news-dispute-over-payment-for-wi-fi-installation-both-parties-clash-at-night-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164818-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वाई-फाई लगाने के मेहनताने को लेकर विवाद, रात में दोनों पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वाई-फाई लगाने के मेहनताने को लेकर विवाद, रात में दोनों पक्षों में मारपीट
Fri, 18 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
- पथरपुरवा चौराहे से शुरू हुआ विवाद घर तक पहुंचा, आठ लोग घायल
- मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस तहरीर के आधार पर कर रही कार्रवाई
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के पथरपुरवा चौराहे पर वाई-फाई लगाने के मेहनताने को लेकर शुरू हुआ विवाद बृहस्पतिवार रात मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, सैदू पुत्र रमजान की दुकान पर रेहरा निवासी अंकित पुत्र परमेश्वरी वाई-फाई लगाने आए थे। काम पूरा होने के बाद मेहनताना मांगने को लेकर उनकी बगल की दुकान पर खरीदारी कर रहे हिसामुद्दीनपुर निवासी अभिनंदन पुत्र रामकुमार से कहासुनी हो गई। इसके बाद अंकित ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
आरोप है कि रात करीब आठ बजे एक वाहन से पहुंचे अंकित के परिजन हिसामुद्दीनपुर स्थित अभिनंदन के घर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें हिसामुद्दीनपुर निवासी कुलदीप (28), अभिनंदन (23) और रामकुमार (54) घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रहरा निवासी परमेश्वरी (50), समीर (18), अंकित (30), सौरभ कुमार (23) और अमित (20) भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची भवानीगंज पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बेवा भेजा गया था। गंभीर हालत में कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रकरण में एक पक्ष तहरीर देने थाने आया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।