{"_id":"69064d15870c4c8f6f06e0c9","slug":"siddharthnagar-news-discussion-on-stopping-child-labour-consensus-reached-in-task-force-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147424-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बालश्रम रोकने पर हुई चर्चा, टास्क फोर्स की बैठक में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बालश्रम रोकने पर हुई चर्चा, टास्क फोर्स की बैठक में बनी सहमति
Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय तहसील कार्यालय सभागार में एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।
एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों, विभिन्न भट्ठा संचालकों को बाल श्रम अधिनियम 2016 के प्राविधानों से अवगत कराते हुए बाल श्रम पर स्वयं रोक लगाने तथा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बाल श्रम होने की सूचना तत्काल अधिकारियों को दिए जाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी दशा में बालश्रम नहीं होने दिया जाएगा। बालश्रम के उत्तरदायी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीओ सुजीत राय, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल कुमार त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी मिठवल सौरभ पांडेय, बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी सहित काफी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य भट्ठा संचालक मौजूद थे।