{"_id":"6a7b5c8a19b4c0c2330ad343","slug":"siddharthnagar-news-devotees-thronged-baba-mateshwarnath-temple-on-shivratri-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162705-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिवरात्रि पर बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिवरात्रि पर बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
-मिठवल कस्बा स्थित प्राचीन बाबा मटेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि पर मंगलवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
पथरा। मिठवल कस्बा स्थित प्राचीन बाबा मटेश्वरनाथ शिव मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि पर मंगलवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बांसी के सरयू नदी से कांवड़ में जल लेकर कांवड़िए गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचने लगे। कांवड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर में आसपास के करीब 50 गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और शिवभक्त पहुंचे भोर से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले का आनंद लिया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने भी देर शाम तक बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर जलाभिषेक कराने में सहयोग किया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे पुलिसकर्मी लगातार भीड़ पर नजर रखते हुए कांवड़ियों की आवाजाही को व्यवस्थित करते रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारी भी पूरे दिन व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।
-- -
जागरण में शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति की ओर से जागरण का भी आयोजन किया गया। अयोध्या धाम से पहुंचे कलाकारों ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण गायक अखिलेश मिश्र ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंगलवार भोर करीब चार बजे शुरू हुआ जागरण सुबह करीब 10 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।