{"_id":"6ad66ae928db316209073478","slug":"siddharthnagar-news-devotees-throng-temples-on-navami-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166765-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हवन-पूजन कर किया कन्या भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हवन-पूजन कर किया कन्या भोज
Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
- पल्टादेवी, कठेला समय माता और भिरंडा समय माता मंदिर में सुबह से देर रात तक गूंजे जयकारे
शोहरतगढ़। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा-अर्चना के बाद हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक घंटा-घड़ियाल और माता के जयकारे गूंजते रहे।
शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर, भिरंडा समय माता मंदिर, कठेला समय माता मंदिर और चिल्हिया क्षेत्र के पल्टादेवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिरों में हवन-पूजन का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शोहरतगढ़ कस्बे के साथ परसिया, महदेवा नानकार, चिल्हिया, देवकलीगंज, खुरहुरिया, गौहनिया, लुचुइया, बेलवा महदेवा, खरगवार, जमुनी, कटया, सियाव नानकार, नियाव नानकार, दत्तपुर, गौरा बाजार, टेकनार, मुडिला बुजुर्ग और गुजरौलिया समेत विभिन्न गांवों में भी हवन-पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने देवी के नौ स्वरूपों की आराधना की और कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया।