फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees deeply moved after witnessing the enactment of the friendship between Krishna and Sudama

Siddharthnagar News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देखकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 17 Sep 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees deeply moved after witnessing the enactment of the friendship between Krishna and Sudama
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भड़रिया स्थित श्री सिद्धेश्वरी देवी शक्तिपीठ मंदिर परिसर में नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में 14 से 21 सितंबर तक चल रहे गणेश पूजा समारोह में बुधवार रात कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन किया गया। कार्यक्रम शाम 8:30 बजे शुरू हुआ। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने करीब तीन सौ दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में कृष्ण और सुदामा के बचपन की मित्रता, सुदामा की आर्थिक स्थिति खराब होने, पत्नी द्वारा उन्हें बाल सखा श्रीकृष्ण के पास जाने के लिए प्रेरित करने और भेंट में चावल की पोटली देने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। सुदामा पोटली लेकर द्वारका पहुंचे, जहां श्रीकृष्ण के दरबारियों ने उनकी दयनीय स्थिति देखकर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर श्रीकृष्ण स्वयं सुदामा को लेने के लिए दौड़ पड़े और उन्हें गले लगाकर महल में ले आए। श्रीकृष्ण ने सुदामा की चावल की पोटली प्रेमपूर्वक स्वीकार की। इसके बाद सुदामा के घर लौटने और श्रीकृष्ण की कृपा से उनके जीवन में आए बदलाव का प्रसंग भी मंचन किया गया। इस दौरान पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन के माध्यम से संदेश दिया कि सच्ची मित्रता धन-दौलत की मोहताज नहीं होती। कृष्ण-सुदामा की मित्रता निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण की मिसाल है। समिति के प्रबंधक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रतिदिन शाम आठ बजे कार्यक्रम शुरू होता है और करीब तीन सौ दर्शक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed