{"_id":"6abd4c284398dc2d280130b3","slug":"siddharthnagar-news-development-works-innovations-and-efforts-shared-emphasis-placed-on-coordination-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165593-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विकास कार्यों, नवाचारों और प्रयासों को किया साझा, समन्वय पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विकास कार्यों, नवाचारों और प्रयासों को किया साझा, समन्वय पर जोर
Wed, 30 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में जिले में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय सीख एवं अनुभव साझा कार्यशाला आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, नवाचारों एवं सफल प्रयासों को साझा किया गया।
साथ ही जिला प्रशासन और गैर-सरकारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इसमें सभी गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील किया गया कि वह समुदाय स्तर पर पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों की पहचान करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव ने संकल्प सेवा अभियान के उद्देश्य एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गैर-सरकारी संगठन विभिन्न विकासात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उनकी जानकारी मेरा भारत पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।