{"_id":"6abbfa82175618a2e0027514","slug":"siddharthnagar-news-determination-and-sustained-effort-are-essential-alongside-an-idea-for-a-startup-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165509-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्टार्टअप के लिए विचार के साथ दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्टार्टअप के लिए विचार के साथ दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास जरूरी
Tue, 29 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
- विद्यार्थियों को ब्रांड निर्माण, बाजार की समझ और नवाचार के बताए गुर
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में सिद्धार्थ इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से बीबीए और एमबीए विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप एवं ब्रांड बिल्डिंग विषय पर मोटिवेशनल टॉक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्टार्टअप की परिकल्पना, ब्रांड निर्माण, बाजार की समझ और व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता और मिट्टीलोक के संस्थापक गौरव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के साथ अपनी स्टार्टअप यात्रा और संघर्ष के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप की सफलता के लिए केवल अच्छा विचार पर्याप्त नहीं है। उसे वास्तविकता में बदलने के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का साहस जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से असफलताओं को सीखने के अवसर के रूप में लेने और रोजगार तलाशने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ ने की। संयोजक बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश दीक्षित रहे। प्रो. सौरभ ने मुख्य वक्ता से विद्यार्थियों की इंटर्नशिप और व्यावहारिक प्रशिक्षण में सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वविद्यालय और मिट्टीलोक के बीच प्रशिक्षण के अवसर विकसित करने के साथ विभाग को पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
डॉ. अखिलेश दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों को व्यावहारिक रूप देकर सफल उद्यम में बदलने के लिए उचित मार्गदर्शन जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. विमल चंद्र वर्मा समेत वाणिज्य संकाय के शिक्षक और बीबीए-एमबीए के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, ब्रांडिंग, उद्यमिता और इंटर्नशिप से जुड़े सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की। अंत में डॉ. विमल चंद्र वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।