फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dense fog prevailed throughout the day, westerly wind increased the melting

Siddharthnagar News: पूरे दिन छाया रहा घना कोहरा, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Fri, 26 Dec 2025 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dense fog prevailed throughout the day, westerly wind increased the melting
- शुक्रवार को 16 डिग्री अधिकतम और 9 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। वहीं, बृहस्पतिवार को पूरे दिन धूप खिलने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन एक ही दिन बाद मौसम में बदलाव होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
पूरे दिन दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, पछुआ हवा चलने से ठंड और गलन में इजाफा हो गया। दिनभर धूप नहीं निकली, जिससे लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लिया। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसें और अन्य वाहन देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे जबकि पछुआ हवा के चलने से हर किसी को कांपने पर मजबूर कर दिया। ठंड इस कदर बढ़ गई कि शाम चार बजे से ही सन्नाटा छाने लगा। पूरे दिन कस्बे में सन्नाटा छाने के अलावा गर्म कपड़े की दुकान पर खरीदार नजर आए। ठंड से बचाव के लिए लोगों अलाव का सहारा लिया जबकि कार्यालयों में भी हीटर जलाकर लोग ठंड से अपने आप को राहत देते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 से 48 घंटे तक कोहरे और ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed